Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur Shop Burglary : अब राशन पर भी चोरों की नजर :...

Burhanpur Shop Burglary : अब राशन पर भी चोरों की नजर : सीवल में किराना दुकान से खाद्य सामग्री और नकदी पार

Burhanpur Shop Burglary : बुरहानपुर/नेपानगर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सीवल में चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। यहाँ बेखौफ चोरों ने एक किराना दुकान को अपना निशाना बनाया और न केवल गल्ले में रखी नगदी पर हाथ साफ किया, बल्कि दुकान में रखा कीमती राशन भी बटोर ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनसान रात का फायदा उठाकर दुकान का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश किया। चोरों ने वहां रखी नगद राशि के साथ-साथ घी, तेल के डिब्बे और अन्य महंगी खाद्य सामग्री भी अपने साथ ले गए। राशन की चोरी की इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों को हैरान कर दिया है।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां और चोरी करने का तरीका साफ नजर आ रहा है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुट गई है। सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोली, तब उसे चोरी का अहसास हुआ और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नेपानगर पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here