सिंगरौली: अडानी पावर प्लांट में हादसा, ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत के बाद श्रमिकों में आक्रोश

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है, जहां अडानी पावर प्लांट में काम के दौरान एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना मैकेनिकल कार्य के दौरान देर शाम हुई, जब मजदूर प्लांट परिसर में काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय सुरक्षा नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था।घटना के बाद मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है, जिसकी वजह से ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।

मजदूरों में आक्रोश, प्लांट परिसर में तनाव

हादसे के बाद प्लांट में काम कर रहे मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिला।कुछ मजदूरों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कुछ समय तक मृतक के शव को छिपाने की कोशिश भी की गई, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस को भी करना पड़ा सामना

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक मजदूरों की भीड़ काफी आक्रोशित हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि गुस्साए मजदूरों के कारण पुलिस को भी कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा, जिसके बाद अधिकारियों ने श्रमिकों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।

जांच में जुटा प्रशासन

हादसे के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारी और कर्मचारी भी स्थिति को देखते हुए इधर-उधर जाते नजर आए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं।

Read More : C.G News : मनरेगा और अवैध अफीम खेती के मुद्दे पर कांग्रेस 17 मार्च को करेगी विधानसभा घेराव, प्रदेशभर से जुटेंगे कार्यकर्ता

बड़ा सवाल: सुरक्षा में चूक या लापरवाही?

इस घटना के बाद एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *