T20 वर्ल्ड कप फाइनल की शानदार पारी के बाद माता वैष्णो देवी पहुंचे अभिषेक शर्मा, लिया आशीर्वाद

0
190

भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे

उन्होंने यहां पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आगामी टूर्नामेंट तथा आईपीएल 2026 से पहले आशीर्वाद लियाउनकी इस यात्रा की तस्वीरें और जानकारी सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फाइनल में खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की अहम पारी खेलीउन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाएइस दौरान संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रनों की शानदार साझेदारी भी की, जिसने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई।

Read More  : अभिषेक शर्मा के लिए खतरे की घंटी! ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन पहुंचे करीब, संजू सैमसन भी कर रहे पीछा

खराब फॉर्म के बावजूद टीम का भरोसा कायम

टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत लगातार तीन शून्य से की थीअमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में वह खाता भी नहीं खोल सके थे।हालांकि टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा, जिसका फायदा फाइनल में देखने को मिला।

जिम्बाब्वे और फाइनल में दिखा असली दम

अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट में दो अहम पारियां खेलींपहली जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक और दूसरी फाइनल मुकाबले में शानदार 52 रनउनके इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि उन्हें भारतीय टीम के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाजों में क्यों गिना जाता है।

भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कियाभारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कियाटीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन, ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन की शानदार पारियां खेलीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here