अभिषेक शर्मा के लिए खतरे की घंटी! ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन पहुंचे करीब, संजू सैमसन भी कर रहे पीछा

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  टी20 विश्व कप 2026 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बल्लेबाजों की नई टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार की रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आया है।नई रैंकिंग में अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं, लेकिन अब उनकी स्थिति पहले जितनी सुरक्षित नहीं रही।

ईशान किशन ने दी कड़ी टक्कर

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन के दम पर दो स्थानों की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।अभिषेक शर्मा की रेटिंग 875 है, जबकि ईशान किशन 871 रेटिंग के साथ उनके बेहद करीब पहुंच गए हैं। दोनों के बीच अब सिर्फ चार अंकों का अंतर रह गया है, जिससे आने वाले मैचों में नंबर-1 की जंग और रोमांचक हो सकती है।

Read More : T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया पर पैसों की बारिश! BCCI की घोषणा सुनकर दंग रह जाएंगे आप…

फरहान और फिल साल्ट को नुकसान

नई रैंकिंग में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वे 848 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।वहीं इंग्लैंड के फिल साल्ट भी एक स्थान नीचे आकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका के पथुम निसंका पांचवें स्थान पर बरकरार हैं, जबकि न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट ने चार स्थानों की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल किया है।

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को झटका

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी इस बार एक स्थान का नुकसान हुआ है और वे सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।वहीं भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को दो स्थानों का नुकसान हुआ है और वे 722 रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं।इंग्लैंड के जॉस बटलर 716 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर मौजूद हैं।

संजू सैमसन की शानदार वापसी

टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। उन्होंने 18 स्थानों की छलांग लगाते हुए 22वां स्थान हासिल कर लिया है।

सैमसन ने विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में लगातार तीन मैचों में 80 से ज्यादा रन बनाए थे। इसी दमदार प्रदर्शन का असर अब आईसीसी रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *