Monday, May 18, 2026
38.1 C
Raipur

Jashpur News : बगीचा नगर को साय सरकार की बड़ी सौगात, 12.79 करोड़ से बनेगा आधुनिक गौरवपथ

जशपुरनगर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला लगातार तेज़ी से विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत बगीचा को बड़ा तोहफ़ा मिला है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में अवसंरचना मद के अंतर्गत 12 करोड़ 79 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से तहसील चौक से हाईस्कूल चौक तक गौरवपथ का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।

बदलेगा नगर का स्वरूप, मिलेगा आधुनिक शहरी अनुभव
गौरवपथ निर्माण के बाद बगीचा शहर का स्वरूप पूरी तरह बदलने की उम्मीद है। इस मार्ग पर आधुनिक सड़क, स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ, ड्रेनेज और सौंदर्यीकरण के साथ एक आकर्षक शहरी कॉरिडोर तैयार होगा। इससे बगीचा नगर को न केवल एक नया लुक मिलेगा बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधा भी प्राप्त होगी।

Read More : Raipur News : DGP-IG कॉन्फ्रेंस के लिए कल आ रहे अमित शाह! दौरे को लेकर हाई अलर्ट, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

यातायात और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी नई रफ़्तार
गौरवपथ बनने से ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्थानीय आवागमन और बाज़ार क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा लाभ मिलेगा। वर्तमान में तहसील चौक और हाईस्कूल चौक क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी होती थी। नई सड़क के निर्माण से जाम की समस्या कम होगी और आवाजाही में आसानी होगी। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इससे व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि विकसित मार्ग पर लोगों की आवाजाही और खरीदारी दोनों बढ़ती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार
नगरवासियों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वर्षों से लंबित यह मांग अब पूरी होने जा रही है, जिससे बगीचा का विकास तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

Read More : C.G News : सरेंडर के लिए खैरागढ़ क्यों बन रहा नक्सलियों का सेफ जोन? वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप

जशपुर में विकास कार्यों की तेज़ रफ्तार
पिछले कुछ महीनों में जशपुर जिले में लगातार अधोसंरचना, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इससे साफ है कि साय सरकार जशपुर को मॉडल जिला बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। गौरवपथ निर्माण भी इसी प्रयास का हिस्सा है, जो आने वाले वर्षों में बगीचा के शहरी विकास को नई ऊंचाई देगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Shillong High Court में टला Honeymoon Murder Mystery Case,अब 20 मई को सुनवाई

Sonam Raghuvanshi Bail Case:देशभर में चर्चा का विषय बने...

Related Articles

Popular Categories