CG NEWS: नंदलाल गुप्ता बने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्वी वाड्रफनगर मंडल अध्यक्ष

CG NEWS: बलरामपुर : भारतीय जनता पार्टी ने बलरामपुर जिले में अपने किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में बरती कला गांव के निवासी नंदलाल गुप्ता को पूर्वी वाड्रफनगर मंडल का किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

CG NEWS: साधारण परिवार से आने वाले नंदलाल गुप्ता की पृष्ठभूमि हिंदुत्ववादी विचारधारा और Rashtriya Swayamsevak Sangh से जुड़ी रही है। संघ से जुड़े होने के कारण वे लंबे समय से समाज और संगठन से लोगों को जोड़ने का कार्य करते रहे हैं।

CG NEWS: इससे पहले वे किसान मोर्चा में मंत्री और बाद में महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में लगातार सक्रियता और मेहनत के चलते उन्हें अब मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CG NEWS: मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर नंदलाल गुप्ता ने भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को मजबूत करने और किसानों के हित में कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories