Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : शराब दुकान के कर्मचारी ने खुद को लगाई आग,...

CG NEWS : शराब दुकान के कर्मचारी ने खुद को लगाई आग, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : जांजगीर-चांपा: सक्ती जिले के जैजैपुर स्थित शराब दुकान में कार्यरत एक प्लेसमेंट कर्मचारी द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शराब दुकान परिसर के सामने की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों की तत्परता से उसे समय रहते बचा लिया गया।

CG NEWS : समय पर इलाज से बची जान

CG NEWS : घटना के बाद कर्मचारी को तत्काल जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है और निगरानी में इलाज जारी है।

CG NEWS : सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

आत्मदाह का प्रयास करने वाले कर्मचारी की पहचान आकाश कर्ष के रूप में हुई है, जो जैजैपुर शराब दुकान में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। आकाश ने घटना से पहले एक पत्र लिखा, जिसमें उसने जिला आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ट्रांसफर की धमकी और पैसों की मांग का आरोप

सुसाइड नोट में उल्लेख किया गया है कि उसे जैजैपुर से सक्ती ट्रांसफर करने की धमकी दी जा रही थी और पैसों की मांग कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि वेतन बढ़ने के बाद प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा कर्मचारियों से पैसे मांगने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि की प्रतिक्रिया

मामले पर कांग्रेस विधायक के जिला प्रतिनिधि उमाशंकर चन्द्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और प्लेसमेंट कंपनी तथा आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर निष्पक्ष जांच के बाद कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

CG NEWS : पुलिस का बयान

CG NEWS : जैजैपुर थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर स्टाफ भेजा गया और घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच और पूछताछ जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here