BILASPUR-ZONE-18-TRAINS-CANCELLED: कहीं आपकी ट्रेन भी तो कैंसिल नहीं? बिलासपुर जोन से आई बड़ी खबर

Rahul Goshwami

BILASPUR-ZONE-18-TRAINS-CANCELLED: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में ट्रैक मेंटेनेंस और निर्माण कार्य के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने 3 मई से 22 मई 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में 18 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

इस फैसले का असर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, नागपुर और झारखंड जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड, टाटानगर, इतवारी और बालाघाट रूट के यात्रियों को यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

BILASPUR-ZONE-18-TRAINS-CANCELLED: रेलवे अधिकारियों के अनुसार नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते डाउन मेन लाइन करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। वहीं रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।

बदले हुए रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई को पुराने रूट जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया-इतवारी की जगह जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-इतवारी मार्ग से चलेगी।
11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई को इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर-जबलपुर रूट से संचालित होगी।

BILASPUR-ZONE-18-TRAINS-CANCELLED: रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने और वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की है। गर्मी की छुट्टियों के बीच ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

CG News Train Cancelled : रेल यात्रियों के लिए खबर: MEMU रद्द, गोंडवाना एक्सप्रेस की सेवा प्रभावित

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *