M.P Crime : मऊगंज में हाईवे किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Rahul Goshwami

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में दुबगावां हाईवे के पास एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हाईवे किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के पास इकट्ठा हो गए।

15 से 20 दिन पुरानी बताई जा रही लाश

प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि शव करीब 15 से 20 दिन पुराना हो सकता है। लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह डीकंपोज हो चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Read More : M.P News : छिंदवाड़ा कफ सिरप केस में SIT की बड़ी कार्रवाई! दो डॉक्टर गिरफ्तार, प्रिस्क्रिप्शन पर्चियों से खुलासा

हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को हत्या की आशंका भी लग रही है। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को हाईवे किनारे लाकर फेंका गया हो।हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

पहचान करने की कोशिश में पुलिस

मऊगंज पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटाई जा रही है ताकि युवक की पहचान हो सके।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *