Monday, May 4, 2026
38.1 C
Raipur

Election Results 2026 : पांच राज्यों के रुझानों में बड़ा उलटफेर! बंगाल में BJP बहुमत पार, तमिलनाडु में TVK का धमाका

नई दिल्ली :  देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच सियासी तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने सभी को चौंकाते हुए बड़ी बढ़त बना ली है।

असम में BJP नेतृत्व वाला NDA मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है, वहीं केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है। पुडुचेरी में भी BJP गठबंधन और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई है।

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में BJP और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन समय बढ़ने के साथ BJP ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक BJP 173 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

कोलकाता स्थित BJP कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच समर्थक जीत का उत्सव मनाते नजर आए।
Read more : Bengal Chunav Results 2026 : बंगाल में BJP की सुनामी! 190 सीटों पर बढ़त, TMC 99 पर सिमटी; कोलकाता में जश्न शुरू

कोलकाता और प्रेसिडेंसी क्षेत्र में BJP ने पलटी बाजी

सबसे बड़ा बदलाव प्रेसिडेंसी क्षेत्र और कोलकाता के आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। 2021 में जहां BJP का खाता तक नहीं खुला था, वहीं इस बार पार्टी करीब 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि BJP अब सिर्फ उत्तर बंगाल तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसने शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में भी मजबूत पैठ बना ली है।

असम में NDA का दबदबा कायम

असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में BJP नेतृत्व वाला NDA शानदार प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। पार्टी शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़त बनाए हुए है।

रुझानों के अनुसार BJP शहरी क्षेत्रों की 15 में से 13 सीटों पर, अर्ध-शहरी क्षेत्रों की 22 में से 18 सीटों पर और ग्रामीण इलाकों की 89 में से 68 सीटों पर आगे चल रही है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में NDA दोबारा सत्ता में वापसी कर सकता है।

तमिलनाडु में विजय की TVK का बड़ा धमाका

तमिलनाडु में इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक सरप्राइज अभिनेता विजय की पार्टी TVK बनकर उभरी है। शुरुआती रुझानों में TVK ने 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है और पार्टी अकेले दम पर बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट पर पिछड़ते नजर आए। इससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, विजय की लोकप्रियता और युवा वोटरों का समर्थन TVK के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।

पुडुचेरी में कांटे की टक्कर

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में BJP गठबंधन ने 15 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। यहां मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है और अंतिम नतीजों तक तस्वीर बदल सकती है।

केरल में UDF की मजबूत वापसी

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन शानदार प्रदर्शन करता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में UDF 94 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि सत्ताधारी LDF 40 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। BJP को भी 3 सीटों पर बढ़त मिली है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), जो UDF का प्रमुख सहयोगी दल है, राज्य की कई अहम सीटों पर आगे चल रही है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि केरल में सत्ता परिवर्तन संभव हो सकता है।

देशभर की नजर अंतिम नतीजों पर

पांच राज्यों के ये चुनाव देश की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में BJP की बढ़त, तमिलनाडु में TVK का उभार और केरल में UDF की वापसी जैसे रुझानों ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।अब सभी की नजर अंतिम नतीजों पर टिकी हुई है, जो आने वाले वर्षों की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories