Thursday, June 18, 2026
33.5 C
Raipur

Bengal Chunav Results 2026 : बंगाल में BJP की सुनामी! 190 सीटों पर बढ़त, TMC 99 पर सिमटी; कोलकाता में जश्न शुरू

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए शानदार बढ़त बना ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक BJP 188 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) 100 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है।

राज्य की 294 में से 293 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती संकेत साफ तौर पर बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। लंबे समय से सत्ता में काबिज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण साबित होता दिख रहा है।

BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

चुनाव आयोग (ECI) के रुझानों के अनुसार BJP बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कोलकाता स्थित BJP कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल बन गया है। समर्थक ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का उत्सव मनाते नजर आए।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रिकॉर्ड मतदान, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बढ़ता समर्थन तथा TMC विरोधी माहौल BJP के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।

TMC कार्यालय में पसरा सन्नाटा

जहां BJP कार्यालयों में उत्सव का माहौल है, वहीं TMC खेमे में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। नई दिल्ली स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ है। पार्टी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की गतिविधियां बेहद सीमित नजर आ रही हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से मुकाबले में बनी हुई हैं, लेकिन राज्यभर के रुझानों ने TMC की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

‘खेला होबे’ गाने वाले देबांग्शु पीछे

2021 के चुनावों में बेहद लोकप्रिय हुआ “खेला होबे” गाना इस बार चर्चा में है, लेकिन अलग कारणों से। इस गाने को लोकप्रिय बनाने वाले देबांग्शु भट्टाचार्य हुगली जिले की चुंचुड़ा सीट से पीछे चल रहे हैं। BJP उम्मीदवार सुबीर नाग ने इस सीट पर बढ़त बना ली है।

राजनीतिक गलियारों में इसे प्रतीकात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि “खेला होबे” कभी TMC के चुनावी अभियान का सबसे बड़ा नारा बन गया था।

पनिहाटी सीट पर BJP उम्मीदवार आगे

पनिहाटी विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार और आरजी कर रेप पीड़िता की मां भी बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक वह करीब 3 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का मुद्दा इस चुनाव में बड़ा राजनीतिक विषय बना रहा, जिसका असर कई सीटों पर दिखाई दे रहा है।

कई इलाकों में BJP का शानदार प्रदर्शन

उत्तर बंगाल, हावड़ा, झारग्राम, आसनसोल और मेदिनीपुर जैसे क्षेत्रों में BJP को मजबूत बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कई आदिवासी और शहरी इलाकों में पार्टी ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है।विशेषज्ञों के मुताबिक, इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग और ध्रुवीकृत मतदान ने BJP को बड़ा फायदा पहुंचाया है।

बंगाल की राजनीति में नया अध्याय?

अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में यह सबसे बड़ा बदलाव माना जाएगा। ममता बनर्जी के लंबे शासन के बाद BJP पहली बार राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है।अब पूरे देश की नजर अंतिम नतीजों पर टिकी हुई है, जो बंगाल की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG VSK App: CG VSK ऐप पर हाजिरी न लगाने वाले शिक्षकों को नोटिस, लापरवाही पर रुकेगा वेतन!

CG VSK App: बेमेतरा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...

Related Articles

Popular Categories