Nmdc-Pension-Update: हाई पेंशन को लेकर दिल्ली तक पहुंची आवाज, सांसद विजय बघेल ने लिया बड़ा एक्शन

Rahul Goshwami

Nmdc-Pension-Update: एनएमडीसी रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ राज्य के महासचिव एल.एम. सिद्दीकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर ईपीएफओ के अंतर्गत लंबित उच्च पेंशन मामलों को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त सचिव ए.के. सिंह, ए.के. राजपूत और डी.के. पॉल भी शामिल रहे।

Nmdc-Pension-Update: प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि बैलाडीला परियोजना किरंदुल और बचेली से जुड़े सेवानिवृत्त एवं कार्यरत वर्कमेन श्रेणी के कर्मचारियों के उच्च पेंशन प्रकरणों के निपटान में लगातार देरी हो रही है। जबकि कार्यपालक और उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के मामलों का निपटारा क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त हैदराबाद द्वारा किया जा चुका है। अब तक 131 डिमांड लेटर जारी किए जा चुके हैं और एक पीपीओ भी जारी किया गया है।

Nmdc-Pension-Update: मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद विजय बघेल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और अपने निजी सहायक को केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (CPFC) के नाम तत्काल पत्र तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सुझावों के आधार पर विस्तृत पत्र तैयार कर सांसद द्वारा हस्ताक्षरित कर आवश्यक दस्तावेजों सहित नई दिल्ली स्थित केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त को ईमेल के माध्यम से भेजा गया।

Nmdc-Pension-Update: प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि इस पहल से वर्कमेन श्रेणी के लंबित उच्च पेंशन मामलों के निपटान में तेजी आएगी। साथ ही यह जानकारी उन सभी सदस्यों के साथ भी साझा की जाएगी जिन्होंने संयुक्त आवेदन प्रस्तुत किए हैं और ईपीएफओ की आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

CG NEWS: अंबिकापुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी मजहर खान सहित कई पर केस दर्ज

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *