Sharadiya Navratri 2025 : रायपुर में दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियां: अक्षरधाम, दक्षिणेश्वर और हाईकोर्ट की तर्ज पर सजेगा पंडाल

Parivesh
Sharadiya Navratri 2025

रायपुर। Sharadiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है और राजधानी रायपुर में दुर्गोत्सव की तैयारियां चरम पर हैं। कालीबाड़ी चौक से लेकर माना कैंप, माना बाजार और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी तक समितियां इस बार भी अनोखी थीम पर पंडाल सजा रही हैं।

Sharadiya Navratri 2025 : माना कैंप, जहां 1964 से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है, इस बार श्रद्धालुओं को अक्षरधाम मंदिर जैसी भव्य झलक दिखेगी। यहां 70 फीट ऊंचा पंडाल बनाया जा रहा है, जिस पर 40 लाख रुपये का बजट रखा गया है। कोलकाता से आए 30 कारीगर पिछले एक महीने से पंडाल निर्माण में जुटे हैं। 27 सितंबर से यहां श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

वहीं, माना बाजार में 51वें वर्ष की पूजा होगी और यहां दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर 50 फीट ऊंचा पंडाल तैयार हो रहा है। डेढ़ महीने से यहां 20 कारीगर पंडाल निर्माण कर रहे हैं। लगभग 25 लाख के बजट से यह पूजा समिति इस बार का उत्सव भव्य तरीके से मनाएगी।

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी की पूजा भी इस बार खास होगी। यहां 45 फीट ऊंचा पंडाल बिलासपुर हाईकोर्ट की तर्ज पर तैयार हो रहा है। विशेष थीम वाले इस पंडाल में माता दुर्गा को राजदरबार की भव्यता के साथ विराजमान किया जाएगा, जहां भगवान शिव भी साथ दिखाई देंगे।

इधर, राजधानी की सबसे पुरानी पूजा कालीबाड़ी चौक में 93वें वर्ष भी उत्सव का रंग चढ़ेगा। वहीं, पंडरी सिटी महाकालीबाड़ी, शिवानंदनगर, टाटीबंध, गुढ़ियारी और भनपुरी की समितियां भी तेजी से तैयारियां कर रही हैं।

इस बार रायपुर के पंडाल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेंगे, बल्कि कलात्मक और स्थापत्य कला का भी अद्भुत नजारा पेश करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *