Monday, August 17, 2026
Home Entertainment Hardik Pandya : कौन है ये 24 साल की मॉडल? हार्दिक पांड्या...

Hardik Pandya : कौन है ये 24 साल की मॉडल? हार्दिक पांड्या संग अफेयर की चर्चा, पैरेंट्स के खिलाफ जाकर चुना ग्लैमर वर्ल्ड

Hardik Pandya
Hardik Pandya

Hardik Pandya : टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। क्रिकेट के मैदान पर चाहे जितना भी फोकस हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर एक नया चर्चित चेहरा सामने आया है – मॉडल माहिका शर्मा।

Hardik Pandya : फैंस यह जानने को बेताब हैं कि आखिर माहिका शर्मा कौन हैं, जिनका नाम हार्दिक के साथ जुड़ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें वायरल हो रही हैं और कई लोग मान रहे हैं कि हार्दिक और माहिका के बीच कुछ खास चल रहा है।

Hardik Pandya : माहिका एक उभरती हुई मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। भारतीय फैशन इंडस्ट्री में वह काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही चर्चा में आ जाती हैं।

Hardik Pandya : खास बात यह है कि माहिका ने मॉडलिंग के अलावा म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में भी काम किया है। पढ़ाई में भी वह पीछे नहीं रहीं – उन्होंने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री ली है।

Hardik Pandya : माहिका की एक खास बात जिसने लोगों का ध्यान खींचा, वह है उनका जुझारूपन। एक फैशन शो के दौरान जब उनकी एड़ी में चोट आ गई थी, तब भी उन्होंने रैंप वॉक पूरा किया। उनके इस प्रोफेशनल रवैये की काफी सराहना हुई।

Hardik Pandya : अब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें माहिका ने अपने हाथ पर हार्दिक पांड्या के जर्सी नंबर ’33’ को लिखा हुआ दिखाया है। एक सेल्फी में एक पुरुष भी नजर आ रहा है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो हार्दिक पांड्या हो सकते हैं।

Hardik Pandya : हालांकि, न हार्दिक और न ही माहिका ने इन अफवाहों की पुष्टि की है। हार्दिक पहले ही अभिनेत्री नताशा स्टैंकोविक से शादी कर चुके हैं और दोनों का एक बेटा भी है। बीते कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अब देखना ये होगा कि ये अफवाहें सिर्फ सोशल मीडिया की चर्चाएं हैं या वाकई हार्दिक की जिंदगी में कोई नई कहानी लिखी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here