Wednesday, May 20, 2026
36.1 C
Raipur

Kharora News : नेवरा में मनवा कुर्मी समाज की प्रकरण निदान बैठक सम्पन्न, पारिवारिक विवादों का हुआ समाधान

Kharora News : रोहित वर्मा /खरोरा :कुर्मी छात्रावास नेवरा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज की प्रकरण निदान बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा ने की। कार्यक्रम में नगर प्रमुख दुर्गेश वर्मा, नगर महिला अध्यक्ष गौरी वर्मा, मुख्य संरक्षक महेश नायक, महासचिव उमाकांत वर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र वर्मा व अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Kharora News : कार्यक्रम की शुरुआत ईष्ट देव भगवान श्रीरामचन्द्र जी की पूजा-अर्चना एवं जाति गौरव गान से हुई। मौन धारण कर दिवंगत स्वजातियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में पारिवारिक विवादों से जुड़े कुल 32 मामलों में से अधिकांश का निराकरण लिखित आचार संहिता के पालन के साथ किया गया। इस अवसर पर लगभग 500 स्वजातियों की सहभागिता रही।

Kharora News : अध्यक्ष ठाकुर राम वर्मा ने कहा कि अल्पावधि में संबंध विच्छेद के प्रमुख कारण कम उम्र में प्रेम विवाह, अपरिपक्व मानसिकता, मोबाइल व टीवी धारावाहिकों का दुष्प्रभाव और आपसी समझ का अभाव है। उन्होंने विजातीय विवाह की बढ़ती प्रवृत्ति को समाज के लिए हानिकारक बताया तथा युवाओं से प्रेम, सौहार्द्र और संवेदनशीलता के साथ वैवाहिक जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया।

Kharora News : नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने समाज में नारी शक्ति की अधिक सहभागिता और तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य संरक्षक महेश नायक ने समाजहित में लिए गए निर्णयों की सराहना की।

Kharora News : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

Kharora News : बैठक के साथ ही राज युवाध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में एमआरएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल खरोरा के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

 

Kharora News : बैठक में उपराजमंत्री साधना वर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार वर्मा, कौशल वर्मा, ज्योति प्रकाश वर्मा, प्रवीण नायक, शिवकुमार वर्मा, रश्मि वर्मा, मैना वर्मा, भगवंत वर्मा, मनीष वर्मा, अश्वनी वर्मा, हेमचंद वर्मा, दीपक वर्मा, अनिल नायक, रोहित वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी, क्षेत्रप्रधान, नगर इकाई प्रतिनिधि एवं सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे। बैठक व स्वास्थ्य शिविर समाज की एकजुटता और सकारात्मक दिशा की ओर महत्वपूर्ण कदम साबित हुए।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories