Saturday, June 6, 2026
35.6 C
Raipur

CG NEWS : बस्तर में शांति स्थापना और विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :– छत्तीसगढ़ में बौद्ध धर्म से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को अपनी अमूल्य विरासत के रूप में सहेज कर रखा है। हमारा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध की चेतना का प्रसार समकालीन छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से हुआ और बस्तर की पुण्य धरा इसके साक्ष्य मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर आयोजित बुद्ध महोत्सव और लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोण्डागांव जिले में 94 करोड़ 18 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री और अतिथियों ने भगवान बुद्ध के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भोंगापाल का धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व इतना अधिक है कि आज यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बस्तर में शांति स्थापना और विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो में हमने जो विकास किया है इसे आप सभी जानते है और लाभान्वित भी हो रहे हैं। हमारी सरकार ने मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करने का काम किया है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश के गरीब व जरूरतमंद परिवारों को हमारी सरकार ने पहले ही कैबिनेट से 18 लाख आवास स्वीकृत करने का जो सिलसिला शुरू किया था.वह अनवरत जारी है।

CG NEWS : श्री साय ने कहा कि नक्सल पीड़ित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए है और विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए भी लगातार आवास देने का काम हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना की राशि नियमित रूप से दी जा रही है। सुशासन तिहार में प्रदेशव्यापी भ्रमण के दौरान अनेक माताओं बहनों ने महतारी वंदन योजना से जीवन में आए बदलावों के बारे में मुझे बताया है।

CG NEWS : नारायणपुर प्रवास के दौरान एक अबूझमाड़िया बहन ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और अब उसे अच्छी आय हो रही है। पूरे प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है, जो दर्शाता है कि हम अपने उद्देश्य में सफल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही ग्राम पंचायत भवनों में शुरू हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को मिल रही बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि आने वाले एक साल में सभी पंचायतों में यह सुविधा प्रारंभ होगी।

CG NEWS : मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता देश विदेश में प्रसिद्ध है और इस क्षेत्र में पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति स्थापित हो इसके लिए हमारे जवान नक्सलियों से डटकर मुकाबला कर रहे हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार नक्सलियों के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और बस्तर में शांति स्थापना के अपने संकल्प को हम पूरा करेंगे।

CG NEWS : उन्होंने कहा कि बस्तर में नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से सुदूर इलाकों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। श्री साय ने कहा कि खेती से लेकर पर्यटन तक को बढ़ावा देने का काम हमारी सरकार कर रही है। इसी आशय से पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। प्रदेश सरकार युवाओं के हित में लगातार भर्तियां भी कर रही है और जल्द ही 5000 शिक्षकों की भर्ती की स्वीकृति मिल जाएगी।

CG NEWS : कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि”बस्तर परिवर्तन की करवट ले रहा है, अंचल में शांति की स्थापना हो रही है। उन्होंने भोंगापाल में स्थित छठवीं शताब्दी की ऐतिहासिक बुद्ध प्रतिमा और बुद्ध विहार का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर में शांति के पाठ पढ़ाने वाले भगवान बुद्ध का गहरा प्रभाव रहा है।

CG NEWS : उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार के जनहितैषी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव का विशेष रूप से जिक्र किया। डॉ. सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories