Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Sunny Leone : रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम पर विवाद: बजरंग...

Sunny Leone : रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम पर विवाद: बजरंग दल का विरोध, आयोजन रोकने की चेतावनी

Sunny Leone
Sunny Leone

Sunny Leone : रायपुर : रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। बजरंग दल ने इस आयोजन पर आपत्ति जताते हुए इसे भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। संगठन सोशल मीडिया के जरिए लगातार कार्यक्रम का विरोध कर रहा है।

Sunny Leone : बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए आयोजकों को चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और यहां किसी भी तरह की अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके पोस्ट के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

Sunny Leone : बजरंग दल का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम समाज पर गलत प्रभाव डालते हैं और राज्य की सांस्कृतिक पहचान के खिलाफ हैं। संगठन ने साफ किया है कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उसका खुलकर विरोध किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसे लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है।

 

Sunny Leone : इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए प्रांत के गौ रक्षक प्रमुख रवि वाधवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक पवित्र भूमि है और यहां इस तरह के आयोजनों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कार्यक्रम सिर्फ पैसे कमाने के उद्देश्य से कराए जा रहे हैं और इससे प्रदेश का माहौल खराब होता है। वाधवानी ने दो टूक कहा कि बजरंग दल किसी भी हालत में इस कार्यक्रम को होने नहीं देगा और इसका पूर्ण रूप से विरोध करेगा।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here