Wednesday, June 10, 2026
33.9 C
Raipur

Gariaband Hunger Strike : कड़ाके की ठंड में आखिर धरने पर क्यों बैठा ये परिवार……

Gariaband Hunger Strike : गरियाबंद : न्याय की उम्मीद लिए एक बार फिर एक परिवार कड़ाके की ठंड में भूखा बैठा है। अमलीपदर तहसील के खरीपथरा गांव निवासी मुरहा नागेश ने अपनी पुश्तैनी जमीन का हक पाने के लिए जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में बीती रात से परिवार सहित भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह मुरहा की जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे लंबे विवाद की तीसरी कड़ी है, जिसने राजस्व विभाग को भी असमंजस में डाल दिया है।

Gariaband Hunger Strike : बार-बार कब्ज़ा, बार-बार छीनना

मामला खसरा क्रमांक 1/83 में दर्ज 2.680 हेक्टेयर रकबे से जुड़ा है, जिस पर मोती राम और अन्य लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की है। मुरहा नागेश ने इसी जमीन के लिए अगस्त माह में भी भूख हड़ताल की थी, जिसके बाद तहसीलदार ने उन्हें कब्ज़ा दिलाया था।

READ MORE : CG Atmanand School Attack : आत्मानंद स्कूल में छात्र पर चाकू से हमला…

लेकिन, जैसे ही तहसीलदार का आदेश आया, अनावेदकों ने एसडीएम कोर्ट में अपील कर दी और तहसीलदार के आदेश को खारिज करवा दिया। इसके बाद भी प्रशासन ने असमंजस में पड़कर मुरहा को दोबारा कब्ज़ा तो दिलवाया, लेकिन इस बार अनावेदकों ने मुरहा की उगाई गई फसल को ही चौपट कर दिया। अब परेशान मुरहा स्थाई न्याय और जमीन पर स्थायी कब्ज़ा दिलाने की मांग पर अड़ गए हैं।

बंदोबस्त त्रुटि बनी विवाद की जड़

इस पूरे विवाद की जड़ राजस्व रिकॉर्ड में हुई एक पुरानी त्रुटि है। 1954 के रिकॉर्ड से लेकर 1986 तक, खसरा क्रमांक 1/83 में मुरहा नागेश का रकबा स्पष्ट रूप से दर्ज था। लेकिन, 1990 के बंदोबस्त सुधार में खसरा क्रमांक बदला और एक खसरे के बजाय दो नए खसरा क्रमांक 778 और 682 बन गए। इसी सुधार में मुरहा की जमीन के हिस्से में मोती राम समेत अन्य चार किसानों का नाम जुड़ गया, जिसने राजस्व विभाग के लिए एक बड़ी पहेली खड़ी कर दी है।

कलेक्टर ने बनाई ‘जंबो टीम’, 360 किसानों के रिकॉर्ड सुधरेंगे

इस जटिल समस्या को सुलझाने के लिए कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने एक बड़ी और व्यापक कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने एसडीएम तुलसी दास मरकाम और तहसीलदार सुशील कुमार भोई सहित 10 लोगों की ‘जंबो टीम’ गठित की है।

READ MORE : CM Mohan Yadav Schedule : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज व्यस्त दौरा….

यह टीम अब खरीपथरा गांव के पूरे 360 किसानों के रकबे को 1954 के पुराने रिकॉर्ड के आधार पर नए सिरे से मैपिंग और रिकॉर्ड सुधार का कार्य कर रही है। तहसीलदार सुशील भोई ने बताया कि टीम पिछले तीन दिनों से रिकॉर्ड मिलान और भौतिक निरीक्षण में जुटी है। अंत में, काश्त-कब्जा के आधार पर बंदोबस्त में सुधार किया जाएगा और नए सिरे से बटांकन (जमीन का विभाजन) किया जाएगा, ताकि मुरहा नागेश को उनकी पुश्तैनी जमीन का सही हक मिल सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : प्रभात आरती में गूंजा सलासर बालाजी धाम, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

चूरू : राजस्थान के चूरू जिले में स्थित विश्वविख्यात...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल की भस्म आरती में गूंजा उज्जैन, भक्तों का उमड़ा सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित...

Aaj Ka Rashifal: 10 जून 2026 का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 10...

Related Articles

Popular Categories