Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal CM Mohan Yadav Schedule : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज व्यस्त...

CM Mohan Yadav Schedule : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज व्यस्त दौरा….

0
116
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav Schedule : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह से लेकर शाम तक प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई आयोजनों में भाग लेंगे।

CM Mohan Yadav Schedule : कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहाँ वे सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे वे मध्यप्रदेश विधानसभा में स्वर्गीय श्री सुंदरलाल पटवा जी की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

READ MORE : CM Mohan Yadav Schedule : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का व्यस्त दौरा कार्यक्रम…

इसके पश्चात सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री जंबूरी मैदान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं, दोपहर 2:35 बजे वे भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे सुषमा स्वराज भवन में होने वाले स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की इस व्यस्त यात्रा को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here