Bihar elections : AIMIM 32 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, किशनगंज से जारी की पहली सूची

VIKASH KHALKHO

पटना/किशनगंज। हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।

AIMIM की यह पहली सूची किशनगंज जिले से जारी की गई, जो पारंपरिक तौर पर पटना से होने वाली राजनीतिक घोषणाओं से अलग है। इस घोषणा के दौरान बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हुसैन मौजूद थे।

अख्तरुल ईमान ने कहा कि “हमने राजद से गठबंधन का प्रस्ताव दिया था ताकि सेक्युलर वोट बंटे नहीं, लेकिन जब हमारे प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया, तो हमने तीसरा मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने का फैसला किया।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी जल्द ही सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी और महिलाओं को भी सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

AIMIM की पहली सूची में शामिल प्रमुख जिलों की सीटें:

  • किशनगंज: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, किशनगंज

  • पूर्णिया: अमौर, बायसी, क़स्बा

  • कटिहार: बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कदवा

  • अररिया: जोकीहाट, अररिया

  • गया: शेरघाटी, बेला

  • मोतिहारी: ढाका, नरकटिया

  • नवादा: नवादा शहर

  • जमुई: सिकंदरा

  • भागलपुर: भागलपुर, नाथनगर

  • सिवान: सिवान

  • दरभंगा: जाले, केवटी, दरभंगा ग्रामीण, गौरा बौराम

  • समस्तीपुर: कल्याणपुर

  • सीतामढ़ी: बाजपट्टी

  • मधुबनी: बिस्फी

  • वैशाली: महुआ

  • गोपालगंज: गोपालगंज

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *