C.G News : गाजीपुर में ‘शोले’ जैसा सीन! प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा युवक, फिल्मी अंदाज में प्यार का इज़हार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक युवक ने बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ के मशहूर सीन की तरह टावर पर चढ़कर प्रेमिका से मिलने की जिद पकड़ ली। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।

मोबाइल टावर पर चढ़कर दी धमकी

शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को छत्तीसगढ़ से आया युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने मांग की कि उसकी प्रेमिका को बुलाया जाए, वरना वह टावर से कूदकर जान दे देगा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
Read more : M.P के किसानों को राहत! गेहूं स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, 30 अप्रैल तक कर सकेंगे बुकिंग

चिट्ठी लिखकर जताई जिद

युवक ने टावर से एक चिट्ठी नीचे फेंकी, जिसमें उसने लिखा कि उसकी प्रेमिका इसी गांव में रहती है और जब तक वह नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीण लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे।

पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने युवक की प्रेमिका से बात कराई। इसके बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। जैसे ही वह नीचे आया, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

युवक की पहचान और कार्रवाई

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान संजीत साव, निवासी रायपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *