Thursday, June 18, 2026
39.6 C
Raipur

Bengal Chunav Results 2026 : बंगाल में भगवा सुनामी… ममता के गढ़ में सेंध! BJP दो-तिहाई बहुमत के करीब, TMC बैकफुट पर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता दिखा दिया है। शुरुआती घंटों में कांटे की टक्कर देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब निर्णायक बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक BJP 293 में से करीब 195 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस लगभग 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राज्य की राजनीति में यह बदलाव बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि ममता बनर्जी 2011 से लगातार सत्ता में हैं। इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि जनता बदलाव के मूड में है। दोनों चरणों में 90 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जो बंगाल के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा में से एक है।

ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

रुझानों में पीछे चलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया कि जहां तृणमूल कांग्रेस आगे है, वहां जानबूझकर काउंटिंग धीमी की जा रही है।

ममता ने कहा कि अंतिम वोट की गिनती तक परिणाम तय नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और काउंटिंग एजेंट्स से मतगणना केंद्रों पर डटे रहने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर मशीनों में गड़बड़ी सामने आई है और केंद्रीय बलों द्वारा TMC समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Read more : West Bengal and Assam : बंगाल-असम रुझानों में BJP आगे, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल, रायपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भवानीपुर सीट पर हाई-वोल्टेज मुकाबला

इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर रही, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और BJP नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। शुरुआती राउंड में उतार-चढ़ाव के बाद ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के अनुसार सातवें राउंड के बाद ममता करीब 17 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

गौरतलब है कि 2021 में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी।

BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

राज्यभर में BJP की बढ़त के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कोलकाता स्थित BJP कार्यालय के बाहर जश्न शुरू हो चुका है। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह दी है।

BJP ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी TMC नेता या कार्यकर्ता के घर के बाहर नारेबाजी या प्रदर्शन न किया जाए। पार्टी नेतृत्व कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दे रहा है।

कई क्षेत्रों में BJP ने बनाई मजबूत पकड़

रुझानों में BJP ने उत्तर बंगाल के अलावा कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भी बड़ी बढ़त बनाई है। हावड़ा, दमदम, आसनसोल, झारग्राम और कई आदिवासी बहुल इलाकों में पार्टी को मजबूत समर्थन मिलता दिख रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में BJP का वोट शेयर इस बार तेजी से बढ़ा है। वहीं कांग्रेस-वाम गठबंधन इस चुनाव में लगभग पूरी तरह संघर्ष करता नजर आया।

बंगाल की राजनीति में नए अध्याय के संकेत

यदि ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो पश्चिम बंगाल में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा। करीब डेढ़ दशक बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना ने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी बदल दी है।अब सभी की नजर अंतिम परिणामों पर टिकी हुई है, जो तय करेंगे कि बंगाल में “खेला होबे” का नारा कायम रहेगा या “कमल” इतिहास रचेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories