Jashpur Crime :जशपुर पुलिस ने हरियाणा से शराब तस्कर कर्ण उर्फ बाबू शर्मा को गिरफ्तार, 24 हजार लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का किया खुलासा

Sanjay Sahu
Jashpur Crime

Jashpur Crime :गौरी शंकर गुप्ता / जशपुर : जशपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। हरियाणा के ग्राम थानेसर निवासी कर्ण उर्फ बाबू शर्मा (38) को गिरफ्तार किया गया, जो शराब तस्करी में डीजल के ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से शामिल था। पुलिस ने पूर्व में पंजाब, चंडीगढ़ से बिहार तक तस्करी कर रहे चार ट्रकों से कुल 24 हजार 440 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की थी।

जशपुर पुलिस ने एंड टू एंड जांच के दौरान ट्रकों में डीजल के भुगतान को ट्रेस किया और आरोपी तक पहुँची। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध की स्वीकारोक्ति की। मामले में बड़े शराब तस्करी सिंडिकेट की शामिल होने की संभावना जताई जा रही है और पुलिस अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है।

Jashpur Crime :इस मामले में जशपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और साइबर सेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशि मोहन सिंह ने कहा कि जांच जारी है और शीघ्र ही अन्य संदेहियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *