CG NEWS : जनप्रतिनिधि, समाजिक संस्था व नगरवासियों ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान, व्यापारी संघ व नगरवासी महीने में दो दिन करेंगे श्रमदान

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर गुरुवार को फरसगांव नगर पंचायत परिसर के आसपास और अस्पताल परिसर के सामने स्वच्छता अ​भियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद स्कूल मैदान में फैली कचरों की साफसफाई की गईं और जैव विविधता को भी संरक्षित करने की दिशा में कदम उठाया गया।

CG NEWS : नगर पंचायत फरसगांव अध्यक्ष प्रशांत पत्र ने बताया कि इस स्वछता अभियान में उम्मीद समाजिक संस्था, नगर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी व नगरवासी शामिल हुए. वहीं सफाई के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि महीने में 2 दिन स्वच्छता अभियान के तहत नगर के सार्वजनिक भवन, धार्मिक स्थल जैसे जगहों पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता की प्रति कार्य किया जाएगा। जिसके लिये अन्य आम जन को भी इस अभियान में शामिल होने के लिये अपील किया है.

CG NEWS : स्वच्छता अभियान के दौरान नपं अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, नपं सीएमओ पवन मेरिया, पार्षद शैल सेठिया, रीता गौतम, संगीता राव, राजकुमारी नेताम, जनक नेताम, विनोद पांडे, नरेंद्र गौर, उम्मीद समाजिक संस्था से फिरोज मेमन, डिक्की जायसवाल, भरत भारद्वाज, प्रवीण राव, विजय साहू, सहित व्यापारिजन, पुलिस के जवान, नगर पंचायत के कर्मचारी और नगरवासी उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *