CG NEWS : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : अजय नेताम /तिल्दा नेवरा। सिमगा थाना और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा और उनसे चोरी की बाइक भी बरामद की है।

CG NEWS :प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सोमेश कुमार कुंभकार ने थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08 मई 2025 को उन्होंने अपनी यामाहा एफजेड बाइक (क्रमांक CG04 NM 4087) को सिमगा के बिलासपुर रोड स्थित सरकारी उचित मूल्य दुकान के सामने खड़ा किया था और शादी समारोह में चले गए थे। जब वह अगली सुबह 4 बजे लौटे, तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया।

CG NEWS : थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 260/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर सिमगा थाना प्रभारी और सायबर सेल की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर दो संदिग्धों—राजा यादव (20 वर्ष) निवासी सिमगा और दानेश्वर वैष्णव उर्फ दादू (25 वर्ष) निवासी ग्राम दरचुरा को हिरासत में लिया।

CG NEWS : पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों को 29 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नगरवासियों में राहत का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *