Amlesh Nagesh : कॉमेडी वीडियो से उपजा विवाद: अमलेश नागेश के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत

Sanjay Sahu
Amlesh Nagesh

Amlesh Nagesh : रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत और यूट्यूब पर अपनी हास्य शैली के लिए पहचाने जाने वाले कलाकार अमलेश नागेश एक नए विवाद में घिर गए हैं। हाल ही में उनके द्वारा पोस्ट किए गए एक कॉमेडी वीडियो को लेकर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर जातीय भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

Amlesh Nagesh : विवाद की जड़ क्या है?

Amlesh Nagesh : यह वीडियो, जिसे ‘रोस्ट वीडिय’ के रूप में बताया जा रहा है, हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर सतीश जैन और मोहित साहू के बीच सोशल मीडिया पर हुई बहस पर आधारित था। अमलेश ने इसमें व्यंग्य और संवादों के ज़रिए मनोरंजक शैली में स्थिति को दर्शाया, लेकिन एक दृश्य में “शौचालय निर्माण” का उल्लेख आने पर कुछ लोगों ने इसे जातिगत और धार्मिक संकेत के रूप में लिया।

Amlesh Nagesh : शिकायत में कहा गया है कि अमलेश नागेश ने वीडियो में जातीय प्रतीकों और इशारों का उपयोग किया, जिससे एक विशेष समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप है कि वीडियो मनोरंजन की सीमा को लांघते हुए सांस्कृतिक असंवेदनशीलता की श्रेणी में आता है।

Amlesh Nagesh : -सोशल मीडिया से असल विवाद तक

– फेसबुक पर सतीश जैन और मोहित साहू के बीच तीखी बहस
– अमलेश नागेश ने उसी विषय पर हास्यपूर्ण वीडियो बनाया
– वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया गया, फिर भी मानी गई प्रतीकात्मक टिप्पणी
– फिल्म के डायलॉग्स और टोन को लेकर डोली लेके आजा’ टीम ने आपत्ति जताई

Amlesh Nagesh : कलाकार समुदाय की प्रतिक्रिया

Amlesh Nagesh : कई दर्शकों और कलाकारों ने इसे एक मनोरंजनात्मक व्यंग्य बताते हुए कहा है कि वीडियो को बिना वजह जातिगत रंग दिया जा रहा है। उनका मानना है कि डिजिटल कंटेंट की आलोचना ज़रूरी है, लेकिन जातीय विवाद का हथियार बनाना खतरनाक प्रवृत्ति है। पुलिस फिलहाल शिकायत की जांच कर रही है.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *