Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh CG Weather Update : बारिश की रफ्तार थमी, उमस ने पकड़ा जोर…

CG Weather Update : बारिश की रफ्तार थमी, उमस ने पकड़ा जोर…

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून का असर अब बिखरने लगा है। एक ओर जहां सरगुजा संभाग के कई जिलों में लगातार मध्यम से भारी बारिश हो रही है, वहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर जैसे हिस्सों में बारिश थमने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में गिरावट की संभावना जताई है।

CG Weather Update : पिछले 24 घंटों में सरगुजा क्षेत्र में दौरा कोचली में 8 सेमी, शंकरगढ़ में 6 सेमी और बलरामपुर, मनोरा व चलगली में 5 सेमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि कुसमी, चांदो, जशपुरनगर, भरतपुर समेत अन्य स्थानों पर 3 से 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। रायपुर, कोरबा, पेंड्रा, रामचंद्रपुर समेत कई स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई।

राजधानी रायपुर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश की संभावना है। दिन का तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे उमस से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तर भारत तक बने सिस्टम के असर से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हालांकि इसका प्रभाव अब धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here