Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Indore liquor store robbery : महू में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, बैंक...

liquor store robbery : महू में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, बैंक के बाहर से कैश से भरा बैग छीन भागे लुटेरे

liquor store robbery : महू। इंदौर जिले के महू में आज दिनदहाड़े शहर के व्यस्त बाजार में एक बड़ी लूट की वारदात हुई है। महू थाना क्षेत्र के ड्रीमलैंड स्थित सेंट्रल बैंक के ठीक बाहर से अज्ञात चार लुटेरों ने एक शराब दुकान के कर्मचारी से 10 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही महू पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश कर रही है।

liquor store robbery :
बताया गया है कि शराब दुकान का कर्मचारी बैंक में जमा करने के लिए यह बड़ी रकम लेकर आया था, तभी घात लगाए बैठे अज्ञात लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

घटना का CCTV फुटेज आया सामने
इस पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चार अज्ञात लुटेरे वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Share The News
Previous articleYoung man drowned in pond : तिलांजलि देने तालाब पहुंचा युवक गहरे पानी में डूबा, SDRF ने बरामद किया शव
Next articleKarnataka में CM बदलने की अटकलें खत्म! शिवकुमार को झटका… सिद्धारमैया के पास मजबूत बहुमत
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here