Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh एमपी में बड़ा रेल हादसा टला : कीमैन की सतर्कता से बची...

एमपी में बड़ा रेल हादसा टला : कीमैन की सतर्कता से बची सैकड़ो यात्रियों की जान….

0
185
एमपी में बड़ा रेल हादसा टला
एमपी में बड़ा रेल हादसा टला

एमपी में बड़ा रेल हादसा टला : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक रेलवे ट्रैक की पटरी टूटने की सूचना पर हॉलिडे स्पेशल ट्रेन (04159) को समय रहते रोक दिया गया, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया। ट्रेन इटारसी से भुसावल की ओर जा रही थी, और खंडवा-छनेरा से बरुड़ सेक्शन पर कीमैन ने टूटी पटरी को देखा और तुरंत ट्रेन को रोकने के लिए संकेत दिए।

एमपी में बड़ा रेल हादसा टला : लोको पायलट ने कुशलता और सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोका। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि यह कोई दुर्घटना या साजिश थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

रेलवे विभाग ने बताया कि अगर कीमैन की सतर्कता नहीं होती और ट्रेन समय पर नहीं रुकती, तो दुर्घटना की संभावना काफी अधिक थी। इस घटना से रेलवे और यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता ने बड़ी त्रासदी को टाल दिया। इस घटना को लेकर रेलवे ने सभी स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी है और ट्रैक निरीक्षण की प्रक्रिया को और कड़ा कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here