CG NEWS : 16000 संविदा NHM-कर्मचारी देंगे इस्तीफा! 25 कर्मी बर्खास्त करने पर भड़के, 18 दिन से हड़ताल पर, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के करीब 16 हजार संविदा कर्मचारी सामूहिक इस्तीफे की तैयारी में हैं। यह संकेत सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट और कर्मचारी प्रतिनिधि अमन दास की ओर से दी गई पुष्टि के बाद मिला है। कर्मचारियों का आरोप है कि शासन और प्रशासन ने संवाद के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं और अब केवल आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है।

CG NEWS : गौरतलब है कि NHM संविदा कर्मचारी 18 अगस्त से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। इन प्रदर्शनों में उन्होंने अलग-अलग तरीकों से सरकार के प्रति नाराज़गी जताई है – कभी खून से पत्र लिखे, तो कभी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के मुखौटे पहनकर विरोध में डांस किया।

CG NEWS : हालांकि सरकार का कहना है कि 10 में से 5 मांगों पर सहमति बनी है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि आश्वासन के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इस बीच सोमवार को सभी हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने का आदेश जारी किया गया, जिसके उल्लंघन पर बर्खास्तगी की चेतावनी दी गई।

CG NEWS : इसके जवाब में मंगलवार को कर्मचारियों ने रायपुर स्थित स्वास्थ्य संचालनालय के सामने आदेश की प्रति जलाकर विरोध जताया। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

CG NEWS : इससे पहले 25 अगस्त को सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को पत्र जारी कर उन कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी जो 18 अगस्त से कार्य से अनुपस्थित हैं। यह सूची नियमानुसार कार्रवाई के लिए मांगी गई थी।

CG NEWS : प्रदेश भर में आंदोलन विभिन्न रचनात्मक और सांकेतिक तरीकों से हो रहा है। धमतरी में कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोर पथरा के देवता मानत नई हे वो’ पर नृत्य कर विरोध जताया, जिसका आशय था कि ‘मेरे आराध्य मेरी बात नहीं सुन रहे’। वहीं कई स्थानों पर “क्या हुआ तेरा वादा”, “तड़पाओगे तड़पा लो” जैसे गानों पर भी विरोध प्रदर्शन किए गए।सोशल मीडिया पर इन प्रदर्शनों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

CG NEWS : मितानिन संघ की एक मांग की जाएगी पूरी : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

CG NEWS : वहीं मितानिन संघ के हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मितानिन संघ की मांग ज्यादा नहीं है. मितानिनों की 2 मांग है. एक मांग को पूरा नहीं किया जा सकता. लेकिन सरकार के घोषणा पत्र में 50% वृद्धि की घोषणा की गई है उसे पूरा करेंगे.

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *