Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Guru Teg Bahadur Gate Bilaspur : नगर विधायक की पहल पर ‘श्री...

Guru Teg Bahadur Gate Bilaspur : नगर विधायक की पहल पर ‘श्री गुरु तेग बहादुर द्वार’ का जीर्णोद्धार, लोकार्पण समारोह में उमड़ा जनसैलाब

Guru Teg Bahadur Gate Bilaspur : बिलासपुर: सिखों के नौवें गुरु, हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में निर्मित द्वार का जीर्णोद्धार पश्चात आज भव्य लोकार्पण किया गया। नगर विधायक और पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सिख समाज और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

20 साल पुराने द्वार का हुआ कायाकल्प

गौरतलब है कि इस द्वार का निर्माण 20 वर्ष पूर्व विधायक अमर अग्रवाल द्वारा ही कराया गया था। समय के साथ क्षतिग्रस्त हो चुके इस द्वार के सौंदर्यीकरण के लिए ‘श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति’ के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल एवं सदस्यों ने आग्रह किया था। विधायक अमर अग्रवाल ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए नगर निगम को त्वरित जीर्णोद्धार के निर्देश दिए थे।

अरदास और दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अमर अग्रवाल द्वारा गुरु महाराज के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। ज्ञानी सरवन सिंह ने पवित्र पाठ कर अरदास की, जिसके पश्चात विधायक ने समाज के प्रमुखों और भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में द्वार का लोकार्पण किया।

विधायक का संबोधन

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा, “देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान गुरु के नाम पर कोई कार्य करने में मुझे गर्व की अनुभूति होती है। हमें उनके बताए हुए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

उपस्थिति:

इस गौरवमयी अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जोन अध्यक्ष मधुबाला टंडन, गुरुद्वारा अध्यक्ष महावीर सिंह, अजीत सिंह भोगल, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप, पार्षद नितिन पटेल, कार्तिक यादव, और बड़ी संख्या में सिख समाज के युवा व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here