Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh sukma News: केरलापाल में हिंदू नव वर्ष का उल्लास: कलश यात्रा के...

sukma News: केरलापाल में हिंदू नव वर्ष का उल्लास: कलश यात्रा के साथ संस्कारों का संदेश

sukma News:
sukma News:

sukma News: कृष्णा नायक सुकमा/ सुकमा:- आज बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर केरलापाल विद्यालय में हिंदू नव वर्ष का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों के चेहरे पर उत्साह, परंपरागत वेशभूषा में सजे नन्हें-मुन्ने और वातावरण में गूंजते जयकारों ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

sukma News: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा रही। विद्यालय के छात्र-छात्राएं सिर पर कलश धारण कर अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए पूरे नगर में भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्री राम जैसे उद्घोषों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। नगरवासियों ने भी इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

इस आयोजन का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि समाज में हिंदुत्व जागरण और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। विद्यालय परिवार ने इस माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि आज के आधुनिक दौर में भी अपने संस्कारों और परंपराओं को सहेज कर रखना अत्यंत आवश्यक है। बच्चों को संस्कारवान और हिंदुत्वनिष्ठ बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

sukma News: विद्यालय की प्रधानाचार्य सावेश दुर्गा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही हमारे भविष्य की नींव हैं, और यदि उन्हें आज सही संस्कार दिए जाएं, तो वे आने वाले समय में समाज और राष्ट्र की संस्कृति को सशक्त बनाए रखेंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़कर रखें।

sukma News: इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण सहित अलका मौर्य एवं सुशीला विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिति रही, जो निस्वार्थ भाव से विद्यालय और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव समर्पित रहती हैं। उनके सहयोग और समर्पण से ही ऐसे आयोजनों को सफल रूप दिया जा सका।

sukma News: समापन के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भर दिया। यह आयोजन न केवल एक पर्व का उत्सव था, बल्कि आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास भी साबित हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here