Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh kabadi-mohalla-police-harassment: पुलिस प्रताड़ना से परेशान दो परिवार पहुंचे CSP ऑफिस, महिलाओं बोलीं-...

kabadi-mohalla-police-harassment: पुलिस प्रताड़ना से परेशान दो परिवार पहुंचे CSP ऑफिस, महिलाओं बोलीं- “हम मजदूर हैं, अपराधी नहीं”

kabadi-mohalla-police-harassment: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मोहल्ले की दो महिलाएं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) कार्यालय पहुंचीं और पुलिस पर परिवार को प्रताड़ित करने तथा अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए।

kabadi-mohalla-police-harassment: महिलाओं प्रीति लोनिया और सुनीता लोनिया ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं और परिवार का किसी भी अवैध गतिविधि या आपराधिक मामले से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद पुलिस लगातार मोहल्ले में छापेमारी के दौरान उनके घरों में घुसती है और परिवार के साथ बदसलूकी करती है।

kabadi-mohalla-police-harassment: महिलाओं का कहना है कि कबाड़ी मोहल्ला नशे के कारोबार को लेकर बदनाम है, लेकिन निर्दोष परिवारों को भी कार्रवाई के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

kabadi-mohalla-police-harassment: मामले में नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋतु उपाध्याय ने कहा कि पुलिस अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय या अनावश्यक प्रताड़ना नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here