Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Narmadapuram Cyber Fraud : नर्मदापुरम: किसान के खाते से ₹3 लाख उड़ाने...

Narmadapuram Cyber Fraud : नर्मदापुरम: किसान के खाते से ₹3 लाख उड़ाने वाले झारखंड के दो ठग गिरफ्तार, ई-सिम से की थी धोखाधड़ी

Narmadapuram Cyber Fraud : नर्मदापुरम (बनखेड़ी)। जिले के बनखेड़ी क्षेत्र में एक किसान को तकनीकी जाल में फंसाकर उसके बैंक खाते से ₹3 लाख से अधिक की राशि उड़ाने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने मोबाइल पर एक खतरनाक ‘एपीके फाइल’ (APK File) भेजकर इस ठगी को अंजाम दिया था।

ई-सिम तकनीक का किया गलत इस्तेमाल पुलिस के अनुसार, ग्राम डूमर निवासी किसान छोटेलाल कुशवाह के साथ 17 मार्च 2026 को यह धोखाधड़ी हुई थी। ठगों ने उनके मोबाइल पर एक लिंक के जरिए एपीके फाइल भेजी। जैसे ही किसान ने उस फाइल को खोला, ठगों ने उनके मोबाइल नंबर की एक फर्जी ‘ई-सिम’ (e-SIM) तैयार कर ली। इसके बाद मोबाइल का पूरा नियंत्रण ठगों के हाथ में चला गया और उन्होंने बैंक खाते से ₹3 लाख से ज्यादा की राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर ली।

झारखंड से हुई गिरफ्तारी शिकायत मिलने के बाद बनखेड़ी पुलिस और सायबर सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। पुलिस टीम ने झारखंड के देवघर जिले में दबिश देकर आरोपी उत्तम दास और उत्तम कुमार दास को दबोच लिया। इनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।

पुलिस की अपील: अनजान लिंक से रहें सावधान आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस अब यह पूछताछ कर रही है कि उन्होंने देश भर में और कितने लोगों को इसी तरह अपना शिकार बनाया है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे मोबाइल पर आने वाली किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध फाइल को न खोलें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन या बैंक केवाईसी के नाम पर आने वाले संदेशों के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि एक छोटी सी गलती आपका पूरा बैंक खाता खाली कर सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here