HomeMadhya PradeshKhandwa Congress Protest : खंडवा: पीएम की 'सोना न खरीदें' अपील पर...

Khandwa Congress Protest : खंडवा: पीएम की ‘सोना न खरीदें’ अपील पर कांग्रेस का अनूठा विरोध; प्याज-कंडे पहनकर सराफा बाजार पहुंचे कार्यकर्ता

Date:

Related stories

Khandwa Congress Protest : खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। खंडवा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सराफा बाजार पहुंचकर इस अपील का पुरजोर विरोध किया। कांग्रेसियों ने गले में प्याज और गोबर के कंडों की माला पहनकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और व्यापारियों को चने खिलाकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई।

कारीगरों और व्यापारियों पर आर्थिक संकट का डर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के इस बयान से सोने के आभूषण बनाने वाले लाखों कारीगरों और छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि सोना केवल धातु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे बयानों से बाजार में अनिश्चितता का माहौल बनेगा और ग्राहक खरीदारी से कतराएंगे, जिससे इस उद्योग से जुड़े परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।

सरकार को दी सलाह प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में विदेशी मुद्रा बचाना चाहती है, तो उसे कॉरपोरेट स्तर पर हो रहे व्यापार और बड़े आयात पर नियंत्रण करना चाहिए। आम जनता और छोटे व्यापारियों पर इस तरह के प्रतिबंधात्मक सुझाव देना तर्कसंगत नहीं है। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार को ऐसे फैसलों पर पुनर्विचार करना चाहिए जो सीधे तौर पर मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों को प्रभावित करते हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here