CM Schedule Today : सीएम डॉ. मोहन यादव का आज व्यस्त दौरा…

Parivesh
CM Schedule Today

CM Schedule Today : भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार (16 नवम्बर 2025) का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह दिल्ली से शुरू होकर उनका कार्यक्रम मथुरा, भोपाल, उज्जैन एवं शाजापुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों के बीच होते हुए शाम तक फिर नई दिल्ली में समाप्त होगा।

CM Schedule Today : सुबह: नई दिल्ली और मथुरा कार्यक्रम
दिन की शुरुआत सुबह 6:00 बजे नई दिल्ली में ब्रीफिंग के साथ होगी। इसके बाद सीएम डॉ. यादव 8:30 बजे दिल्ली से विमान द्वारा आगरा और फिर हेलीकॉप्टर से मथुरा पहुंचेंगे।

10:45 बजे वे वृन्दावन धाम, मथुरा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

READ MORE : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड : पारा 10 डिग्री के करीब लुढ़का….

दोपहर: भोपाल, उज्जैन और शाजापुर के कार्यक्रम
मथुरा के बाद वे दोपहर 11:30 बजे आगरा से विमान द्वारा भोपाल पहुंचेंगे।
यहाँ से वे हेलीकेप्टर द्वारा मक्सी (शाजापुर) और फिर सड़क मार्ग से उज्जैन जिले के ग्राम बरडौदा पहुंचेंगे।

  • 2:00 PM से 4:00 PM तक ग्रामीण कार्यक्रमों में सहभागिता

  • मक्सी नगर में रोड शो

  • शाजापुर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

शाम: भोपाल होकर दिल्ली वापसी
शाम 4:10 बजे वे मक्सी से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल आएंगे।
इसके बाद 4:55 से 6:05 PM के बीच वे विमान द्वारा नई दिल्ली लौटेंगे।

READ MORE : Mahakal Aarti Live : महाकाल मंदिर में आज दिव्य शृंगार आरती, भक्तों की उमड़ी भीड़

सरकारी सूचना के मुताबिक, शाम के बाद का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *