Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: MPPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, कटारा...

MP NEWS: MPPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, कटारा हिल्स में फंदे से लटकी मिली लाश

CG News
CG News

MP NEWS: भोपाल। राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। MPPSC की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा डॉली निमोदा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा कटारा हिल्स स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपनी बड़ी बहन और चचेरे भाई के साथ रहती थी।

MP NEWS: मूल रूप से सीहोर निवासी डॉली निमोदा बीते कुछ समय से भोपाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित थी और इलाज चल रहा था।

MP NEWS: घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे की है, जब बड़ी बहन प्रियंका और चचेरा भाई रोहित घर लौटे। खिड़की से देखने पर डॉली फांसी के फंदे पर लटकी मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

MP NEWS: कटारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। डॉली का शव पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया है।

MP NEWS:  पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कटारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, परिजनों से पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here