HomeMadhya PradeshMP NEWS: इंदौर में चिकन पार्टी के दौरान 40 वर्षीय युवक की...

MP NEWS: इंदौर में चिकन पार्टी के दौरान 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Date:

Related stories

MP NEWS इंदौर: Indore के एरोड्रम थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ होटल में चिकन पार्टी करने पहुंचे एक 40 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पार्टी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

MP NEWS मिली जानकारी के अनुसार, अमोल देशमुख अपने दोस्तों के साथ छोटा बांगड़दा स्थित एक होटल में चिकन पार्टी करने पहुंचे थे। पार्टी शुरू होने से पहले ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

MP NEWS: दोस्तों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अमोल देशमुख को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

READ MORE: Indore Cyber Crime : इंदौर: AI तकनीक से छात्रा की फोटो एडिट कर तुड़वाई सगाई; बाणगंगा पुलिस ने आरोपी विशाल गुर्जर पर कसा शिकंजा

पुलिस ने शुरू की जांच, सभी पहलू खंगाले जा रहे

MP NEWS:सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में अचानक तबीयत बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पुलिस किसी भी एंगल को नकार नहीं रही है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

MP NEWS: मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

READ MORE: MP NEWS: भोपाल में संदेश देने वाली अनोखी पहल: ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे लघु उद्योग निगम अध्यक्ष

दोस्तों से पूछताछ जारी

MP NEWS:पुलिस मृतक के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा सके।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here