Indore News : लव जिहाद के खिलाफ भाजपा नगर उपाध्यक्ष ने शुरू किया अभियान, एकलव्य गौड़ ने सीतलामाता बाजार और कपड़ा बाजार के व्यापारियों से करी चर्चा

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष एकलव्य गौड़ ने शहर में लव जिहाद के खिलाफ एक नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत उन्होंने सीतलामाता बाजार और कपड़ा बाजार के व्यापारियों से मुलाकात कर जिहादी मानसिकता वाले कर्मचारियों को दुकान से बाहर निकालने की अपील की है।

 

Indore News : दरअसल पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ और वर्तमान भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ ने व्यापारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की मानसिकता रखने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हटाया जाए। उन्होंने व्यापारियों को इस दिशा में कार्रवाई के लिए एक माह का समय दिया है।

Indore News : वही व्यापारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस अपील पर काम शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि विभिन्न बाजारों में ऐसे कई कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनकी सोच जिहादी मानसिकता से प्रभावित मानी जा रही है। इनकी पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यापारियों ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए एकलव्य गौड़ से सहयोग का आश्वासन दिया है। एकलव्य गौड़ ने स्पष्ट किया कि तय समयावधि के बाद यदि अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्वयं उचित कदम उठाएंगे।

Indore News : वहीं इस अभियान को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ लोग इसे सामाजिक सुरक्षा के नजरिये से देख रहे हैं, वहीं कुछ हलकों में यह कदम सामाजिक सौहार्द्र पर प्रभाव डालने वाला भी माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *