M.P News : ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छोड़ेंगे कूनो नदी में घड़ियाल और कछुए

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश की वन्यजीव उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोत्सवाना से आए 9 नर-मादा चीतों को वन मंत्री द्वारा कूनो नेशनल पार्क में छोड़े जाने के बाद प्रदेश की साख और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में भारत का नाम वैश्विक स्तर पर स्थापित हुआ है।

48 हुई चीतों की संख्या

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए बताया कि 9 नए चीतों के आने के बाद प्रदेश में कुल संख्या 48 हो गई है।
उन्होंने कहा कि एशिया महाद्वीप से लगभग विलुप्त हो चुका चीता अब मध्य प्रदेश में फिर से आबाद हो रहा है।

वन्यजीव संरक्षण में नंबर वन

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक चीते, लेपर्ड और घड़ियाल की संख्या के मामले में नंबर वन है।साथ ही गिद्धों की गणना में भी प्रदेश ने समृद्धि हासिल की है।

Read More : कटनी: होली बाजार में मोदी मुखौटे और परशुराम का फर्शा पिचकारी पसंद, हर्बल गुलाल की बढ़ी डिमांड

कूनो नदी में घड़ियाल और कछुए छोड़ेंगे

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की जलचर संरक्षण योजना के तहत वे कूनो नदी में घड़ियाल और कछुए भी छोड़ने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वन्य पर्यटन और वन्य प्राणी संरक्षण के आधार पर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और चंबल क्षेत्र अब देश का सबसे समृद्ध इलाका बनता जा रहा है।मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इन सभी प्रयासों का लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories