Delhi AIIMS : पूर्व मंत्री गिर्राज डंडौतिया का हालचाल जानने पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया…

Parivesh

नई दिल्ली। Delhi AIIMS : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचकर मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गिर्राज डंडौतिया का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में इलाजरत डंडौतिया के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ-साथ डॉक्टरों से भी चर्चा की।

गौरतलब है कि 7 मई को शिवपुरी जिले के कोलारस के तोरका गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में गिर्राज डंडौतिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शादी समारोह से लौटते वक्त उनकी कार को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी थी, जिसमें उन्हें सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। उनके साथ मौजूद निजी सहायक भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ।

एम्स में इलाजरत डंडौतिया के परिवार से सिंधिया ने मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *