Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में गूंजे धन्यवाद के नारे…देखें वीडियो

Parivesh

रायपुर | Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज बीएड सहायक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समायोजन फैसले का स्वागत करते हुए आभार रैली निकाली। बड़ी संख्या में शिक्षक इनडोर स्टेडियम पहुंचे और वहां से सुभाष स्टेडियम तक पैदल मार्च किया। रैली के दौरान शिक्षकों ने “ABCDEFG थैंक्यू थैंक्यू सीएम जी” जैसे नारों के साथ अपनी खुशी और कृतज्ञता जाहिर की।

इस रैली के माध्यम से सहायक शिक्षकों ने राज्य सरकार के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि इससे न केवल उनका भविष्य सुरक्षित हुआ है बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। शिक्षकों की भारी मौजूदगी से राजधानी में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *