CG NEWS : छुरिया पुलिस को मिली सफलता: उधार के बहाने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

0
145

हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। छुरिया पुलिस थाना ने एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बजाज पल्सर बरामद कर ली गई है।

छुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16/10/2025 को प्रार्थी प्रमोद साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी राकेश कुमार चौरे (पिता आत्माराम चौरे, उम्र 30 साल, साकिन बम्हनी चारभाटा, थाना छुरिया, हाल पता ग्राम नागतराई, थाना डोंगरगढ़) ने उन्हें छुरिया के ग्रामीण बैंक के पास उधार रकम वापस करने के बहाने बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपी ने चाबी लगी प्रार्थी की मोटरसाइकिल बजाज पल्सर (काला-सफेद N 150) क्रमांक CG 08 AZ 4463, जिसकी कीमत करीब 45,000/- रुपये है, चोरी कर भाग गया था।

Read More : CG News : वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा का वाड्रफनगर में भव्य स्वागत, कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद प्रथम आगमन

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई:

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर मोटरसाइकिल और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन में थाना छुरिया प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के हमराह थाना स्टाफ ने कार्रवाई की।

Read More : Mehul Choksi : भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी : आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 की तस्वीरें बेल्जियम को सौंपी, देखे तस्वीरें…

आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद:

मुखबिर की सूचना पर, छुरिया पुलिस ने आज दिनांक 22/10/2025 को आरोपी राकेश कुमार चौरे को छुरिया-चिचोला रोड, ग्राम घोघरे से गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई मोटरसाइकिल CG 08 AZ 4463 भी उसके कब्जे से बरामद कर ली गई है।

आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद उसे आज ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रकरण अजमानती होने के कारण गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here