Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh CG News : वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा का वाड्रफनगर में...

CG News : वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा का वाड्रफनगर में भव्य स्वागत, कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद प्रथम आगमन

CG News : आनन्द चौरसिया-वाड्रफनगर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के कद्दावर बीजेपी नेता, पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत:

रामसेवक पैकरा के वाड्रफनगर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी करते हुए अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। पैकरा जी ने कार्यकर्ताओं और जनता के इस स्नेह को स्वीकार करते हुए बीजेपी संगठन का आभार व्यक्त किया।

CG News : Read More : NTPC Talaipalli : एनटीपीसी तलाईपल्ली कोल माइंस में संविदाकर्मियों का आक्रोश : तीन दिन में मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी!

CG News : कार्यकर्ताओं से भेंट और समस्या निवारण:

स्वागत के बाद रामसेवक पैकरा PWD रेस्ट हाउस पहुँचे, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली और निचले स्तर तक बीजेपी संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके त्वरित निराकरण का प्रयास किया।

Read More : Mehul Choksi : भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी : आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 की तस्वीरें बेल्जियम को सौंपी, देखे तस्वीरें…

इसके बाद, रामसेवक पैकरा ने प्रोटोकॉल के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद उनके प्रथम आगमन ने वाड्रफनगर क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here