खरोरा में हलषष्ठी पर्व : महिलाओं ने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना में मनाई कमरछठ पूजा

VIKASH KHALKHO

खरोरा में हलषष्ठी पर्व :  हलषष्ठी, जिसे ग्रामीण अंचलों में कमरछठ पर्व के नाम से भी जाना जाता है, बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति के साथ मनाया गया। इस दिन घर के आंगन में मिट्टी खोदकर सगरी बनाई जाती है, जिसमें माताएं भगवान शिव, बलराम, गणेश और कार्तिक की पूजा-अर्चना कर संतान के सुख और समृद्धि की कामना करती हैं।

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करने से संतान को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

इस अवसर पर घर के आंगन या मंदिर में मिट्टी खोदकर सगरी बनाई जाती है और भगवान शिव व बलराम की पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएँ की जाती हैं। महिलाएं व्रत से जुड़ी कथा का श्रवण भी करती हैं। कई मंदिरों में महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा करती हैं।

हलषष्ठी पूजा में पसहर चावल और छह प्रकार की भाजी का विशेष महत्व है। इस दिन बिना हल से उपजे हुए अनाज (पसहर चावल), भैंस का दूध, दही सहित अन्य पूजा सामग्री का उपयोग किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्मदिन भी होता है, इसलिए हल से जुताई हुई फसल और अन्य पूजा सामग्री का उपयोग नहीं किया जाता।

पर्व में सगरी पर जल अर्पित कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है और यह पूरे क्षेत्र में उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *