पुलिस की गुंडागर्दी : आदिवासी युवक की बीच बाजार लात घुसों से पिटाई, वीडियो वायरल

Parivesh

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस की बर्बरता का एक और मामला सामने आया है। बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवक के साथ पुलिसकर्मी द्वारा बीच बाजार में की गई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी सहायक उप निरीक्षक (ASI) को लाइन अटैच कर दिया है।

एसपी अक्षय कुमार ने जानकारी दी कि संबंधित जवान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। घटना को लेकर आदिवासी संगठनों और आम जनता में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कानून के रक्षक जब खुलेआम इस तरह की हरकत करें तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *