HomeChhattisgarhCG NEWS : चिरचारी बस स्टैंड के पास सट्टा लिखते आरोपी रंगे...

CG NEWS : चिरचारी बस स्टैंड के पास सट्टा लिखते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Date:

Related stories

CG NEWS : हेमंत वर्मा / राजनांदगांव। थाना बागनदी पुलिस ने अवैध शराब और जुआ-सट्टा रोकथाम अभियान के तहत ग्राम सड़क चिरचारी में एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष मंडावी, उम्र 28 वर्ष, निवासी घोरतलाब (अ), बस स्टैंड के पास आरती होटल आम जगह में कागज पर विभिन्न अंकों में रुपए-पैसों का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा खेलाते पकड़ा गया।

CG NEWS : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 सट्टा पट्टी, 1 डॉट पेन, 1 POCO कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल (कीमत ₹4,000) और नगदी ₹1,700 बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना बागनदी में अपराध क्रमांक 18/2025, धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

CG NEWS : इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, सउनि. विनोद कुमार वर्मा, आरक्षक टाकेश्वर पटेल, संजय साहू और रंजीत चौरसिया की भूमिका सराहनीय रही। थाना बागनदी में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here