Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Bhupesh Baghel On Hareli Tihar And CG Culture: ‘हरेली प्रकृति और कृषि...

Bhupesh Baghel On Hareli Tihar And CG Culture: ‘हरेली प्रकृति और कृषि संस्कृति का पहला तिहार’, भूपेश बघेल बोले- अब लोक परंपराओं की हो रही अनदेखी

रायपुर [Nishanebaaz News]Bhupesh Baghel Statement On Hareli Tihar। छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन के प्रथम लोक पर्व ‘हरेली तिहार’ के अवसर पर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। इस बीच, मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली कार्यक्रम और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है।

रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के त्योहार और परंपराएं हजारों सालों से चली आ रही हैं। उनकी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इन लोक त्योहारों को राज्य स्तर पर बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम किया गया था।

‘छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान और ऊंचाई खत्म कर दी गई’

पूर्व सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा, “जो सम्मान छत्तीसगढ़ी परंपरा को हमने दिलाया था और जिस ऊंचाई को हमारे शासनकाल में छुआ गया था, उसे आज खत्म कर दिया गया है। सरकारी कार्यक्रमों में अब छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर तक नहीं लगाई जा रही है।” इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार की ओर से विश्व आदिवासी दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी कोई औपचारिक बधाई नहीं दी गई।

हरेली पर्व की महत्ता पर बोले भूपेश

हरेली के महत्व को रेखांकित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का पहला और सबसे प्रमुख त्योहार है। इसे सभी वर्ग और किसान मिलकर मनाते हैं। इस दिन कृषि औजारों, हल-नागर और पशुधन की पूजा-अर्चना की जाती है। यह पर्व पूरी तरह से प्रकृति, हरियाली और कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है।

अमित शाह के बयान और राष्ट्रीय मुद्दों पर पलटवार

सदन की कार्यवाही और राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा, “अमित शाह को सदन में आने से किसने रोका है? असली सवाल यह है कि हजारों युवाओं और बच्चों पर AK-47 चलाना, आंसू गैस छोड़ना और लाठीचार्ज कराने का आदेश किसका था? नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यही सवाल पूछ रहे हैं। अगर यह निर्णय गृह मंत्री का था, तो उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।”

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चल रहे पोस्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने तंज कसा कि जो काम विपक्ष नहीं कर पाया, वह सोशल मीडिया पर युवाओं और बच्चों ने कर दिखाया है। बड़ी मेहनत से बनाई गई ’56 इंच का सीना’ वाली छवि को लोगों ने एक मिनट में धो दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here