CG NEWS : भरका पारा में नंदी पर विराजे गणपति महाराज, 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन से भक्त हुए मंत्रमुग्ध

Parivesh
CG NEWS

CG NEWS : हेमंत वर्मा /राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भरका पारा में बप्पा फैंस क्लब की ओर से आयोजित भव्य पंडाल में बाबा भोलेनाथ की सवारी नंदी पर विराजे गणपति महाराज के दर्शन हुए। समिति के सदस्यों के अनुसार, गणेश जी की 12 फिट ऊंची प्रतिमा अंजोरा थनोद में बनाई गई है।

CG NEWS : स्थल की सजावट में स्थानीय कलाकारों द्वारा गुफा और पहाड़ का निर्माण किया गया है, जिससे भक्त 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रहे हैं। राधा अष्टमी के अवसर पर बाबा भोलेनाथ और गणेश जी को 56 भोग अर्पित कर महाआरती का आयोजन भी किया गया। भक्तजन इस आयोजन में बड़े उत्साह के साथ शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *