CG NEWS : जमीन विवाद में हत्या के मामले में एक ही परिवार के 12 सदस्यों को उम्रकैद

CG NEWS : सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में साल 2022 में जमीन विवाद को लेकर हुए हत्याकांड में कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाया है। चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमई में हिरदलराम राजवाड़े की हत्या के मामले में एक ही परिवार के 12 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

CG NEWS : मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह चौहान की अदालत ने सभी आरोपियों को हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और सामूहिक हमला करने का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 24 से 65 वर्ष के बीच है।

CG NEWS : घटना 24 जून 2022 की है, जब मृतक हिरदलराम खरीदी गई जमीन के सीमांकन के लिए गांव गया था। इसी दौरान एक ही परिवार के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक ने यह जमीन बईगासाय लोहार से खरीदी थी, जिस पर उसके ही रिश्तेदारों का अवैध कब्जा था।

CG NEWS : करीब तीन साल तक चले मुकदमे में अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण कुमार नाविक ने प्रभावी पैरवी की। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि यह न केवल एक पूर्व नियोजित अपराध था, बल्कि समाज की शांति और न्याय व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories